HINDI VYAKARAN, सम्पूर्ण हिंदी व्याकरण, HINDI GRAMMER ,HINDI GRAMMER MCQ

सम्पूर्ण हिंदी व्याकरण (SAMPURNA HINDI VYAKARAN) सीरिज के द्वारा आपको हिंदी व्याकरण की संपूर्ण जानकारी देने प्रयास है। सम्पूर्ण हिंदी व्याकरण (SAMPURNA HINDI VYAKARAN) सीरिज के माध्यम से हिंदी व्याकरण के सभी पाठों के जानकारी और हिंदी व्याकरण MCQ आपके लिए उपलव्ध कराया गया है I जो आपके लिए उपयोगी साबित होगा और आपके हिंदी व्याकरण का ज्ञान को एक नए स्तर पार ले जायेगा I

     विशेषण - परिभाषा   

    संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता  गुण(गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द विशेषण कहा जाता हैं। जैसे -  सुन्दर,  बड़ा, काला, लंबा, दयालु, भारी, सुन्दर, कायर, टेढ़ा-मेढ़ा, एक, दो,चार आदि। 

    • अच्छा आदमी सभी जगह सम्मान पाता है। 

    • बुरे आदमी को अपमानित होना पड़ता है। 

    उपयुक्त  वाक्यों  में  अच्छा और  बुरा  शब्द  आदमी  के  लिए  प्रयोग  किया  गया  है, जो  आदमी  की  गुण  और  दोष  को  प्रदर्शित कर  रहा  है l ऐसे  शब्दों  को विशेषण  कहा  जाता  हैं l 

    विशेषण जिस संज्ञा या सर्वनाम शब्दों की विशेषता बताता है उसे विशेष्य कहते हैं।  

    उपयुक्त  वाक्यों  में  अच्छा और  बुरा  शब्द  आदमी  के  लिए  प्रयोग  किया  गया  है, जो विशेषण  कहा  जाता  हैं l. इस  वाक्य  में  आदमी  विशेष्य  कहा  जायेगा । 

    उदाहरण : आसमान का रंग नीला है :- इसमें नीला विशेषण है और आकाश विशेष्य है ।

    उदाहरण : रमन एक अच्छा लड़का है :- इसमें अच्छा विशेषण है और रमन विशेष्य है । 

    विशेषण के भेद 

    • गुणवाचक 

    • परिमाणवाचक 

    • संख्यावाचक 

    • सार्वनामिक

    गुणवाचक विशेषण

    जिस विशेषण से संज्ञा या सर्वनाम के गुण या दोष का पता चलता है, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं। 

    मैं खट्टी इमली नहीं खाता हूँ। 

    काला घोड़ा दौड़ रहा है। 

    उपयुक्त दोनों वाक्यों में  खट्टी  और काला  शब्द, इमली और सेब का गुण बता रहे हैं। ऐसे शब्द गुण वाचक विशेषण कहलाते हैं।

    गुण बोधक :  भला, अच्छा, बुरा, गोरा, वीर, कायर, क्रोधी आदि ।

    रंग बोधक : सफेद, हरा, नीला, पीला, लाल,काला आदि।

    आकार बोधक : मोटा, पतला, गोल, लम्बा, चौड़ा आदि ।

    काल बोधक : नया, पुराना  आदि।

    परिमाणवाचक विशेषण 

    जिन विशेषण शब्दों से किसी वस्तु की निश्चित या अनिश्चित मात्रा, परिमाण, नाप या तौल आदि का बोध होता है,उसे परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं। 

    उदाहरण 

    चार मीटर रास्ता  दे दो। 

    दो किलो सेब  ला दो। 

    उपयुक्त दोनों वाक्यों में चार मीटर और दो किलो शब्द, रास्ता और सेब का परिमाण बता रहे हैं। ऐसे शब्द परिमाणवाचक विशेषण कहलाते हैं।

    संख्यावाचक विशेषण  

    जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध कराते हैं उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं ।

    उदाहरण : 

    मेरे पास दस आम हैं ।

    रमन के चार मित्र हैं ।

    कई लोग  आ रहे हैं ।

    कुछ छात्र आज विद्यालय नहीं आये । 

    जैसे :   दस किताब, चार मित्र, कई  लोग,  कुछ छात्र, आदि। 

    संख्यावाचक विशेषण दो भागों बाँटा गया है : 

    निश्चित संख्यावाचक : दस किताब, चार मित्र, दसवाँ भाग ।

    अनिश्चित संख्यावाचक : कुछ छात्र, कई लोग ।

    सार्वनामिक विशेषण या  संकेतवाचक विशेषण  

    वैसे सर्वनाम जो किसी संज्ञा की ओर संकेत करते हैं उन्हें संकेतवाचक विशेषण या सार्वनामिक विशेषण कहते हैं । 

    उदाहरण :

    यह किताब हिंदी की है ।

    वह आदमी बाजार रहा है ।

    ये किताब राम का है।

    वह लड़का बहुत होशियार है ।